गौ सेवा एवं पौधारोपण दिवस मनाया गया
न्यूज लाइव संवाददाता मुकेश भारती:-
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी के आशीर्वाद से मिला गो भक्तों को सेवा प्रेरणा बिलासपुर– मिशन पौधारोपण / गो सेवा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सूचना प्रसारण आयुक्त अरविन्द तिवारी की जन्मदिन को आज गोभक्तों ने गौ सेवा दिवस एवं पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण दिवस के रूप में मनाया । इसी कड़ी में आज गौशालाओं में रूद्राभिषेक, गौपूजन ,गौग्रास के साथ ब्राह्मण भोजन , पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ वहीं मिशन सौ करोड़ बिलासपुर टीम की बहनों द्वारा केन्द्रीय जेल बिलासपुर में बच्चों को चाकलेट, बिस्किट वितरित करते हुये पौधारोपण भी किया गया । सभी गोभक्तों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने अपने अपने क्षेत्रों में सेवाकार्य कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । गौ सेवा क्षेत्र से जुड़े संतों ने उसे आजीवन गौसेवा करने का आशीर्वाद देते हुये कहा कि इनका जीवन हमेशा हरे भरे पौधों की तरह लहलहाता रहे । गौरतलब है कि श्री तिवारी अनेक वर्षों से अनंत श्री विभूषित पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के प्रेरणा से देश भर में अवैतनिक गौ सेवा में तत्पर रहते हैं तब से इनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है । जगद्गुरु शंकराचार्य जी से मिली गौ सेवा की प्रेरणा — इस संबंध विशेष चर्चा के दौरान तिवारी ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य के आशीर्वाद से ही आज मुझे इतना बड़ा पद मिला है और उन्हीं की कृपा से ही मैं देश के साथ साथ विदेशों में भी गौमाता का प्रचार प्रसार कर पाता हूँ । इसके लिये मुझे गो सेवा संगठनों के साथ साथ महाराज श्री द्वारा संस्थापित संगठन अखिल भारतीय पीठ परिषद् , आदित्य वाहिनी, आनंदवाहिनी का भी सहयोग प्राप्त होता रहता है ।

