चुनाव आयोग ने की चार राज्यों में उपचुनाव की घोषणा।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली – पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद अब चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल , छत्तीसगढ़ , बिहार और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा लोकसभा और विधानसभा की खाली सीटों के लिये की गई है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट और बैलीगंज विधानसभा , छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा , बिहार की बोचहां और महाराष्ट्र की कोल्हापुर नॉर्थ सीट के लिये उपचुनाव होंगे। नोटिफिकेशन 17 मार्च को जारी होगा जबकि नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 24 मार्च होगी। वहीं 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 28 मार्च रखी गई है। मतदान 12 अप्रैल मंगलवार को होगा और मतों की गिनती 16 अप्रैल को होगी। इस तरह से 18 अप्रैल तक ये चुनाव संपन्न होंगे।

