LatestNewsछत्तीसगढ़

चोरियों की बरामदगी नही होने से दुखी है सिंघाना के व्यापारी

राजेश शर्मा /मुकेश भारती की रिपोर्ट

राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में कुछ चोरियों की बरामदगी नही होने से कस्बे के व्यापारियों मे निराशा का भाव है । व्यापारियों ने प्रेस के द्वारा माननीय पुलिस प्रशासन से बरामदगी की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गत 26-5-19 की रात को सिंघाना कस्बे में वन विभाग की चौकी के पास स्थित दिनेश कुमार गुप्ता की अनाज की दुकान से करीब 25 कट्टे तोरिया और करीब 8-10 कट्टे चने के चोरी हो गए थे। जिनकी समाचार लिखे जाने तक बरामदगी के समाचार नही है। इसी तरह दिनेश कुमार के भाई अनिल कुमार की दुकान से कुछ समय पहले 125 कट्टे ग्वार के चोरी होने के समाचार हैं। उनमें से मात्र 22कट्टों की बरामदगी ही होने के समाचार हैं। चोरी से पीडित व्यापारीश्री दिनेश कुमार के भाई श्री गोपाल जी ने हमारे ब्यूरो चीफ श्री राजेश कुमार शर्मा को दिए एक साक्षात्कार मे पुलिस प्रशासन से दया की अपील करते हुए मांग की है कि चोरी के माल की शीघ्राति शीघ्र बरामदगी करवाई जाए। चोरों की गिरफ्तारी करवाई जाए। दूसरी तरफ सिंघाना पुलिस स्टेशन के हेड कोन्स्टेबल माननीय श्री सुरेशजी ने हमारे ब्यूरो चीफ राजेेश कुमार शर्मा को बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है।

Share This News