चौकोडी क्षेत्र मे ओलाबृष्टि से क्षेत्र में फसलें तबाह

चौकोडी क्षेत्र मे ओलाबृष्टि से क्षेत्र में फसलें तबाह
बेरीनाग विकास खण्ड़ के चौकोडी में करीब 2 बजे से 4 बजे तक ओलाबृष्टि से फषलो को भारी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकोडी के विधालयों के दूर दराज के बच्चों को आनत फानत में बस में बैठाकर घरों को भेजा गया । वही चौकोडी क्षेत्र के बच्चों को 4:30 बजें तक विधालय में ही रोका गया।चौकोडी में एक फिट ओलाबृष्टि होने से कई वाहनों को बर्फ़ीला सड़क पर रूकने को मजबूर होना पड़ा वही बईक सवारो को भी 6:30 तक रूके रहे। चौकोडी क्षेत्र में कच्चे घरो में पानी से रहने लायक नहीं हो रहा हैं बताया जा रहा है चौकोडी में कच्चे मकानो में रहने वाले गरीब परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वही चौकोडी, कोटमुन्यॉ, अराडी, लोहाथल, हमकार्की, न्यू बस्ती बैठोली, कॉडे किरौली ,जाख रावत, जखथली, धुन्तोली, उडीयारी, सगनोली, सगराऊ, गरावऊ तक फसलों की काफी नुक्सान पहुँचा हुआ हैं! चौकोडी राजस्व उप निरीक्षक विरेन्द्र बोरा ने बताया कि क्षेत्र में जान माल कोई खतरा नहीं हैं अभी तक हमें कोई सूचना नही मिली हैं ।

