LatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

छग में चौथी बार भाजपा की सरकार बनना तय – हेमामालिनी

 

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्टः—

रायपुर – हरे रंग की साड़ी पहने खुले बाल में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी आज चुनावी प्रचार मे छग मे कई जगह चुनावी सभा को संबोधित की ।
सभा संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र और राज्य की सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया है. प्रदेश में डा रमन सिंह ने चहुँमुखी विकास किया है. स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतो से विजयी बनाने के साथ प्रदेश में चौथी बार रमन सिंह के सरकार बनाने के लिए जनता जनार्दन से अपील भी की है ।

उन्होंने कहा कि मोदी और रमनसिंह की कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क पानी बिजली जैसे मूलभूत सुविधाओं को साथ, अनेकों जनकल्याणाकारी योजनाओं का सीधा लाभ छग की जनता को मिल रहा है । सभा संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने हर गरीब को सस्ता चावल देकर, आज देश में उनकी पहचान चावल बाबा के रुप में हुई है.उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है छग में जितना विकास भाजपा सरकार ने किया है उतना करने के बारे में काँग्रेस कभी सोच भी नही सकती । छग के लोगों में आज भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है और इस बार भी यहाँ चौथी बार भाजपा की सरकार बनना तय है ।
स्टार प्रचारक हेमा मालिनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. आज चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी जहाँ भी पहुँची उनको देखने लोग घरों की छत, दीवार और पेड़ों पर चढ़ कर एक झलक पाने के लिये लालायित रहे ।

Share This News