छेडख़ानी और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
जांजगीर चांपा:- जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में लूट और छेडख़ानी करने वाले गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। कोरबा निवासी प्रार्थी दीनदयाल कुंभकार पिता देव नारायण ने अकलतरा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर को दहला पहाड़ में तीन अज्ञात आरोपियों ने डरा-धमकाकर उसके दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड व कैमरा तथा अन्य सामान लूट लिए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पतासाजी की और लूट के तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी दहला पहाड़ के जंगलों में छेडख़ानी और लूटपाट जैसी घटना को अंजाम देते थे। अकलतरा पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

