FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

जगदीश सामन्त ने लविसा फार्मा कंपनी मुम्बई की ओर से कोविड-19 के मद्देनजर जनपद को आइसोलेशन वार्ड हेतु 50 गद्दे उपलब्ध कराए।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़। कोरोना वायरस(COVID-19) की महामारी की रोकथाम हेतु जनपद पिथौरागढ़ में प्रशासन स्तर पर लगातार विभिन्न तैयारियां के साथ ही मेडिकल ब्यवस्था को आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा रहा है। इसमें अनेक संगठनों के साथ ही जनपद व जनपद से बाहर रहने वाले स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा भी विभिन्न स्तर से अपना सहयोग प्रदान किया जा रहा है।इसी क्रम में तहसील पिथौरागढ़ के ग्राम सभा भीलोत निवासी जगदीश सामन्त जो वर्तमान में मुम्बई में लविसा फार्मा कंपनी चलाते हैं,उनके द्वारा कोविड-19 के मद्देनजर जनपद को आइसोलेशन वार्ड हेतु 50 गद्दे उपलब्ध कराए गए।यह गद्दे उनके द्वारा कॉन्ट्रेक्टर प्रकाश जोशी के माध्यम से उपलब्ध कराए गए, जिन्होंने जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की मौजूदगी में बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ को उपलब्ध कराए। इस मौके पर श्री जोशी ने जिलाधिकारी को बताया कि श्री सामन्त जी द्वारा अवगत कराया है, कि वह पुनः जो भी आवश्यक सामग्री कोविड -19 हेतु जनपद को होगी वह उसे उपलब्ध कराएंगे।इस दौरान जिलाधिकारी ने श्री सामन्त को धन्यवाद करते हुए सहयोग हेतु उनकी सराहना की।इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय एच एस खड़ायत ,कॉन्ट्रेक्टर प्रकाश जोशी,यशवंत महर आदि उपस्थित रहे।

Share This News