जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द संशोधन होने पर शासन को आभार- सुब्रत कुमार विश्वास..
जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द संशोधन होने पर शासन को आभार- सुब्रत कुमार विश्वास।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
उत्तराखंड बंगाली समुदाय जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेश शब्द हटाने पर अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास ने सरकार का आभार व्यक्त किया। अनुसूचित जाति का आंदोलन कई वर्षों से चला आ रहा है।। पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द हटाने के लिए जाति प्रमाण पत्र से 2017 से लगातार अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच और बंगाली समाज के विभिन्न संगठन के माध्यम से किया जा रहा था।। कुछ सालों पहले संसद पटल पर माननीय सांसद अजय भट्ट जी के माध्यम से भी बंगाली समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा देना और बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से पूरी पाकिस्तानी शब्द निस्तारण करने के लिए संसद में आवाज उठाई गई थी उसके पश्चात 2019 से माननीय सांसद अजय भट्ट के माध्यम से शासनादेश में संशोधन का कार्य चल रहा था।। कई बार सरकार द्वारा घोषणा करने के बावजूद भी बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी (बांग्लादेश) शब्द नहीं हटा परंतु अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच और बंगाली समुदाय के युवाओं ने इस आंदोलन को निरंतर आरंभ रखा।

4 वर्षों में कई बार बंगाली समुदाय के युवाओं ने धरना जाति प्रमाण पत्र सार्वजनिक रूप से जलाना, पोस्ट कार्ड के माध्यम से हजारों ज्ञापन सरकार को भेजना , और कुछ दिनों पहले शासनादेश की मांग को लेकर गांधी पार्क रुद्रपुर में अनिश्चितकाल भूख हड़ताल में बैठने के फल स्वरुप आज जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटा। उत्तराखंड में पिछले 4 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए तीनों मुख्यमंत्री को बंगाली समुदाय के माध्यम से कई बार ज्ञापन दिया गया और डीएम और प्रशासन के माध्यम से कई बार प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया परंतु कई वर्षों की मांग उत्तराखंड मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शासनादेश जारी किया गया।। अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच और संपूर्ण बंगाली समाज के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करेंगे आगे भी जिस प्रकार पूर्वी पाकिस्तानी कलंकित शब्द हटाने के लिए 2019 से संशोधन के लिए रुके हुए शासनादेश को लागू किया। उसी प्रकार 2022 के चुनाव से पहले पहले बंगाली समुदाय के (पोंड माझी नोमोशुद्र) के लोगों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाएगा उत्तराखंड के अंदर।। शासनादेश 1957 उत्तर प्रदेश के अनुसार बंगाली समुदाय को उत्तराखंड के अंदर भी आरक्षण दिया जाए।। सरकार से जो प्रमुख मांगे थे कि जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द निस्तारण कर बंगाली समुदाय को आरक्षण दिया जाए परंतु सरकार ने एक मांग पूर्ण कर दी हैं और दूसरे अनुसूचित जाति की मांग बंगाली समुदाय उम्मीद करता है कि 2022 के चुनाव से पहले पूर्ण हो जाए।।

