FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़,जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की। जिसमे सभी संबंधित विभागों को सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन घोषणाओं की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, उनको शीघ्र पूरा करें और वित्तीय स्वीकृति के लिए विभिन्न स्तरों पर लंबित घोषणाओं के लिए जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई की जाए। हिदायत दी कि सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न की जाए।

इस दौरान बताया गया कि जनपद में सभी विभागों को मिलाकर कुल 384 सीएम घोषणाएं है। जिसमें से 181 घोषणाओं में वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है और 82 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। जबकि 8 घोषणाएं विलोपित की गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया सीएम घोषणाओं का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान सहित सडक, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, पशुपालन, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News