FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडबागेश्वरराज्य

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कलैक्ट्रेट में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक,

जनपद अल्मोड़ा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता   दीपक जोशी :-


चिकित्सालयाे से निकलने वाले जैव चिकित्सीय अपशिष्ट (बायो मेडिकल वेस्ट) के निस्तारण के लिए उचित प्रबन्धन करने होंगे जिससे चिकित्सालयों के अपशिष्ट से संक्रमण फैलने का खतरा न हो यह बात जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज कलैक्ट्रेट में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व सम्बन्धित चिकित्साधिकारी निरीक्षण कर चिकित्सालयों में निर्धारित मानको के अनुरूप पिट्स के लिए जगह चयनित करें। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय व सामुदायिक चिकित्सालय हवालबाग में बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु नोडल अधिकारी तैनात करेंगे जिससे इन चिकित्सालयों में प्रायोगिक तौर पर बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की कार्य योजना बनायी जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आवश्यक समन्वय किया जाय। उन्होंने कहा कि बायो पिट्स निर्माण के लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था एसडीआरएफ मद से की जायेगी।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों बायो मेडिकल वेस्ट इकट्ठा करने हेतु अलग-अलग बाक्स लगाये जाय। इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, पीएमएस बेस डा0 एच0सी0 गड़कोटी, पीएमएस जिला चिकित्सालय डा0 आर0सी0 पंत, इआईसी के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक भण्डारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे। वहीं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में नगर के आसपास के क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रिकरण एवं उसके निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि नगर से लगे कसारदेवी, कटारमल एवं मजखाली में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रिकरण एवं उसके निस्तारण की योजना तैयार कर उस पर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हेतु वाहन क्रय कर लिया गया है जो कूड़ा लाने, ले जाने के काम आयेगा। उन्होंने कहा कि ग्रीन हिल्स के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण हेतु कसारदेवी व मजखाली में एक-एक कम्पोस्टिंग शैड तैयार किया जायेगा इसके लिए उन्होंने स्वजल के अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कहा कि इन स्थानों पर कूड़े हेतु अलग-अलग डस्टबिन दिये जाये जिससे सूखा व गीला कूड़ा अलग किया जा सके। इन स्थानो पर साईनेज आदि लगाने का कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जाय। इस बैठक में उन्होंने इन स्थानो पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए अन्य बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर गौरव पाण्डे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, ग्रीन हिल्स के आशा डिसूजा, वसुधा पंत आदि उपस्थित थे।

Share This News