जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन में बन रहे आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
पिथौरागढ़ ।न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ। नॉवल कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के मद्देनजर जनपद पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन में आइसोलेशन हेतु आइसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है।जिसके निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है।बुधवार को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा कार्यदाई संस्था व विभिन्न विभाग के अधिकारियों व भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ इसका स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर जिले में जो भी संदिग्ध कोरोना मरीज होंगे उन्हें आवश्यकता पड़ने पर यहॉ रखा जाएगा और उनका इलाज भी यहीं किया जाएगा। इस हेतु उन्होंने कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को शीघ्र ही तीनों ब्लॉकों (भवनों) में कुल 400 बेड स्थापित करने के साथ ही चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ हेतु भी कक्ष्यों की ब्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विद्युत व जल संस्थान को एक सप्ताह के भीतर विद्युत व पेयजल संयोजन भी सुनिश्चित करने के निर्देश इन विभागों के अधिकारियों को दिए ।जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य पूर्ण होने के उपरांत तीनों ब्लॉकों में अन्य जो भी आवश्यक मेडिकल उपकरण व सुविधाएं मुहैया करानी है उसकी भी सूची तैयार कर अभी से आपूर्ति कर ली जाय।जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन निर्माण की स्थिति के संबंध में कार्यदाई संस्था से जानकारी लेकर अवगत कराएंगे।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू,119 इंडिपेंडेंट ब्रिगेड के सेना चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी मेजर एना राना,ब्रिडकुल के परियोजना प्रबंधक ए के रतूड़ी,अधिशासी अभियंता विद्युत नितिन गर्खाल,जल संस्थान अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

