जिलें में IPL सट्टे पर सबसे बड़ी कार्यवाही
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
1- एक इलेक्ट्रानिंक मिडिया का संवाददाता, एक वकील के साथ एक युवक गिरफ्तार।
2- लगभग 1,75,000 रूपयें नगदी रकम एवं 30 लाख का सट्टा-पट्टी बरामद।
3- हाईटेक तरीके से मोबाईल में एप्पस डाउनलोड़ कर आॅनलाईन खिलाया जा रहा था सट्टा।
4- आरोपियों के वाट्सअप चेटिंग एवं काॅल रिकार्डिंग में शहर के बहुत सारे लोग चिन्हांिकत जो सट्टे के गोरख धंधे से जुड़े हुये है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग IPL में चलने वाले क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने व खिलाने का कार्य कर रहे है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुये जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। साईबर सेल की टीम को भी हाईटेंक रूप से चलने वाले सट्टा के लिंक को चिन्हांकित करने के लिए निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह को यह भी सूचना मिली थी कि शहर के कुछ बड़े सफेद पोश लोग आई0पी0एल0 सट्टे के इस गोरख धंधे में संलिप्त है ंएवं हाईटेक रूप से सट्टा खेल एवं खिला रहे है। आज दिनांक 07.04.19 को राजस्थान राॅयल एवं कोलकत्ता नाईट राईडर मैच में पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय करते हुये एैसे सट्टा खेलाने वालो को चिन्हांकित कर मुखबिरों को सक्रिय किया तब पुलिस को सूचना मिली। सुभाष नगर एवं ईमलीभाठा में आई0पी0एल0 में चलने वाले मैच में सट्टा लगाया जा रहा है। जिसपर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबीर द्वारा बतायें गये घरों में छापा मारा तो ईमलीभाठा में दीपक ठाकुर उर्फ गोलू सेन पिता सीताराम ठाकुर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं0 02 ईमलीभाठा महासमुंद तथा थानसिंह ठाकुर पिता चोवांिसंह ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं0 02 ईमलीभाठा महासमुंद अपने घर में लगे एल0सी0डी0 टी0वी0 में राजस्थान राॅयल एवं कोलकत्ता नाईट राईडर के बीच चलने वाले मैच को लाईव देखकर अपने मोबाईल में लोड़ किये हुये एक स्पेशल एप्प में आई0पी0एल0 मैच का भाव देखकर अपने पास रखे हुये अन्य मोबाईलो से आई0पी0एल0 मैच में सट्टा लगाने वाले लोगो से सम्पर्क स्थापित कर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने इन दोनो युवको से लगभग 1,75,000 रूपयें नगद रकम, 32 इंच. एल0सी0डी0 टीवी0, टाटा स्काई का सेटअप बाक्स, 05 नग मोबाईल, क्रिकेट में सट्टे का भाव को विशेष रूप से लिखने के लिए रखे गये डायरी जप्त किया गया है। जिसमें शहर के बहुत सारे ऐसे सफेद पोश का नाम है जो आई0पी0एल0 सट्टे के गोरख धंधे में संलिप्त है। एक डाट पेन, केलक्युलेटर एवं 30 लाख रूपयें की सट्टा पट्टी जप्त की गई है। सट्टा खेलाने वाले युवको ने अपने आप को एक इलेक्ट्रानिक मिडिया का संवाददाता बताकर पुलिस को डराने व धमकाने की कोशिश की परन्तु पुलिस की टीम ने उक्त युवको के खिलाफ देर रात तक सट्टा खिलाने की कार्यवही की है। इसी प्रकार सुभाष नगर में एक घर में छापा मारकर पुलिस की टीम ने पेशे से वकील सुरेश नसीने पिता पुरानीक नसीने उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 25 महासमुंद के पासे 02 नग मोबाईल। जिसमें आई0पी0एल0 के मैच में बताने वाले सट्टे के भाव के एप्पस डाउनलोड थे। जिसकी सहायता से आई0पी0एल0 मैच में टीमो के भाव को देखकर लोगो से सम्पर्क कर सट्टा खिलाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने सुरेश नसीने के पास नगदी रकम लगभग 1000 रूपयें भी जप्त की है। साइबर सेल एवं कोतवाली की टीम ने जब उक्त आरोपियों की मोबाईल की जांच की तब वाट्सअप चैटिंक व काॅल रिकार्डिग में शहर के कई एैसे नामचीन लोग जो क्रिकेट मैच के सट्टे के गोरख धंधे में संलिप्त है। पुलिस की टीम ने एैसे लोगो कोे चिन्हांकित कर रही है। संभवताः यह जिलें में आई0पी0एल0 मैचों में चलने वाले सट्टो में की गई ऐसी बड़ी कार्यवाही है। जिसमें इतनी वृहद मात्रों में पुलिस को नगदी रकम बराबद हुई है। पुलिस की टीम शहर में क्रिकेट सट्टे की इस धंधे में संलिप्त लोगो को चिन्हांकित कर उनपर भी कार्यवाही करने के लिए अपने मुखबिरों को सक्रिय कर रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर एवं अनु0अधिकारी महासमुंद श्री नारद कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना महासमुंद प्रभारी श्रीमती दीपा केवंट, साईबर सेल प्रभारी परेश पाण्डेय, उनि0 अजय वार, उनि0 आशीष कंसारी, सउनि0 विकाश शर्मा, प्रआर0 मिनेश सिंह धु्रव, आर0 शुभम पाण्डेय, रवि यादव, अजय जांगड़े, चम्पलेश सिंह ठाकुर, संतोष सवंरा, पंकज शर्मा द्वारा की गई।

