जेल में निरूद्ध माफिया खान मुबारक के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा
न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-
अम्बेडकरनगर। जेल में निरूद्ध माफिया खान मुबारक के विरूद्ध पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुये जांच शुरू कर दी है।
मामला बसखारी थाना क्षेत्र के मखदूम नगर का है। संचालित सहारा हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर हिमयतुल्ला खान ने पुलिस को तहरीर दिया जिसमें आरोप लगाया है कि जेल में निरूद्ध माफिया खान मुबारक उसके मोबाइल पर फोन करके 5 जुलाई तक 6 लाख रूपये मुहैया कराने की धमकी दी गयी। अन्यथा ऐनुद्दीन व अन्य लोगों की हत्या की तरह तुम्हारी भी हत्या कर दी जायेगी। बताया कि गत शाम दो लोग मोटर सायकिल से आये और अपने को खान मुबारक से बात कराते हुये कहा कि रकम नहीं मिली तो दोनों भाइयों को मरवा दिया जायेगा। भुक्तभोगी के अनुसार उक्त स्थित सीसीटीवी कैमरे में कैंद है। मामले की पुष्टि करते हुये थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 77/18 के तहत खान मुबारक व दो अज्ञात के विरूद्ध आईपीसी की धारा 366 में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू है।

