जोगी के जाति टिप्पणी पर मंत्री ने दुख व्यक्त किया
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — जाति को लेकर टिप्पणी करने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की ओर माफी मांगे जाने के लिए भेजे गये पत्र के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी पत्र लिखकर दुख व्यक्त किया है।
मंत्री सिंहदेव ने जोगी को लिखे पत्र में कहा कि पत्र के जरिये आपने भावनाओं से अवगत कराया। हमारे पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों के अलावा मान-सम्मान पूर्ववत बने रहे इसके लिये जाने-अनजाने में मेरे किसी कथन से आपकी भावनायें किंचित मात्र भी आहत हुई हैं तो इसके लिये मैं दुख व्यक्त करता हूँ।

