झुंझुनूं की नवनिर्वाचित सभापति नगमा बानो का शपथ ग्रहण और पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित
राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट हेड
झुंझुनूं(जयपुर,राजस्थान) राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिला हैडक्वार्टर पर स्थित झुंझुनूं शहर नगर परिषद् की नवनिर्वाचित सभापति श्रीमती नगमा बानो जी का शपथ ग्रहण समारोह और नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह नगर परिषद परिसर में 4 दिसंबर 2019 बुधवार को आयोजित होने की खबर है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में चंचलनाथ जी के टीले के श्री ओमनाथ जी महाराज व श्री कमरूद्दीन जी शाह की दरगाह के गद्दीनशीन श्री एजाज नबी जी साहब का पावन व संत आशिर्वाद रहा। इस अवसर पर झुंझुनू़ के ओनरेबल एम एल ए साहब माननीय पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती राजबाला ओला जी व वर्तमान जिला प्रमुख श्रीमती सुमन जी रायला पूर्व सभापति श्री खालिद जी हुसैन साहब व व पूर्व चैयरमेन श्री तैयब अली जी साहब के अलावा क ई डिगनीटरीज उपस्थित थे। यहां मनुष्य होने के नाते ये उल्लेखनीय है समारोह में जब नवनिर्वाचित सभापति जी श्रीमती नगमा बानो जी को उनके एसपाउज यानि शौहर साहब यानि पतिजी श्री जुनैद साहब ने माला भेंट की तो एटमोसफीयर रिश्तों की महत्ता को अनुभव करने वाला बन गया ।

