डाक्टर तिरलोचन सुमनाक्षर के आकस्मिक निधन १८ अगस्त २०२ ० को हो गया था आज एक शोक सभा का आयोजन भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड द्वारा किया
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…
देहरादून। डाक्टर तिरलोचन सुमनाक्षर के आकस्मिक निधन १८ अगस्त २०२ ० को हो गया था आज एक शोक सभा का आयोजन भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड द्वारा किया गया डाक्टर तिरलोचन सुमनाक्षर डाक्टर सोहन पाल सुमनाक्षर राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी की धर्म पत्नी थी। जिन्होंने अकादमी को ऊंचाई पर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिसके लिए अकादमी में उनको हमेशा याद किया जाएगा। वह सरल स्वभाव और मधुर भाषी महिला थी। जिन्होंने अकादमी परिवार को अपना परिवार समझकर सभी का स्वागत करती थी। उनके निधन से अकादमी को जो क्षति हुई है उसकी भरपाई कभी नहीं होने वाली है। तथागत भगवान बुद्ध से यही प्रार्थना करते हैं कि इस दुःख की घडी में सुमनाक्षर व उनके परिवार को सहन करने कि शक्ति प्रदान करने की कृपा और तथागत भगवान बुद्ध अपने चरणों में तिरलोचन सुमनाक्षर को आशीर्वाद देने कि कृपा करे । शोक सभा में बाबूलाल बौद्ध अध्यक्ष उत्तरकाशी, सुरेन्द्र लाल आर्य अध्यक्ष कोटद्वार, रामचन्द्र शाह अध्यक्ष टिहरी, रमेश कुमार टम्टा अध्यक्ष रूद्रप्रयाग,एम एस माथुर अध्यक्ष अल्मोड़ा, मेघराज सिंह अध्यक्ष हरिद्वार गोविंद चावला अध्यक्ष पिथोरागढ़, गणेश लाल टम्टा अध्यक्ष कुमाऊं मण्डल चन्द्र सेन प्रदेश महासचिव जितेन्द्र सिंह बुटोइया प्रदेश महासचिव चिरंजीलाल प्रदेश संरक्षक चन्द्र सिंह प्रदेश संरक्षक भारतीय दलित साहित्य अकादमी उत्तराखंड इस दुःख की घडी में सुमनाक्षर । राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी के साथ है।

