त्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंची।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
रूद्रपुर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंची जहां उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिरों में पूजा अर्चना की और उपस्थित जन समुदाय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी सोमवार को श्रीमती शर्मा ग्रामीण क्षेत्र खानपुर और धर्म नगर पहुंची जहां उन्होंने श्री श्री दुर्गा मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया यहां मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्रीमती शर्मा का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नेपाल सरकार कांग्रेस नेता अनिल शर्मा अमर मलिक विकास गोलदार मनोज गायन देबू कोली नितिन कुमार सुरंजन कृष्ण पद तपन सिखधार मालती सरकार सूरज सिखदर शंकर वैध मनोरंजन विश्वास विश्वनाथ ढाली ज्योत्सना कार्तिक ढाली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

