LatestNewsछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिये दस उम्मीदवारों ने ठोंकी दावेदारी


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


दंतेवाड़ा — दंतेवाड़ा विधानसभा उप निर्वाचन-2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन हेतु नामांकन दाखिले के अंतिम दिन कल 04 सितम्बर को दस अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर टोपेश्वर वर्मा को सौंपा है। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के लिये नियुक्त सामान्य प्रेक्षक प्रताप चकमा भी उपस्थित थे।
कल 04 सितम्बर को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों में  बल्लू राम भवानी ने आम आदमी पार्टी,  अजय कुमार नाग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी,  सुजीत कर्मा ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे),  हेमंत कुमार पोयाम  ने बहुजन समाज पार्टी,  भीमसेन मंडावी ने कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया, देवती कर्मा ने इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी,  सुधरू राम कुंजाम ने निर्दलीय(स्वतंत्र अभ्यर्थी),ओजस्वी मंडावी ने भारतीय जनता पार्टी,  जयराम कश्यप ने शिवसेना तथा  योगेश मरकाम ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। इस तरह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन के लिये कुल दस अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। अब इनमें से कितने उम्मीद्वार अपना नाम वापस लेंगे और चुनावी दंगल में कितने लोगों के बीच टक्कर होगी ये तो आनेवाला समय ही बतायेगा।
विधानसभा उप निर्वाचन-2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा के सदस्य निर्वाचन के लिये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 05 सितम्बर को पूर्वान्ह 11:00 बजे नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 07 सितम्बर को अपरान्ह 03:00 बजे के पूर्व तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकते हैँ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 23 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 07:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक मतदान होगा।

Share This News