दक्षता परीक्षा में अनुपस्थिति अभ्यार्थियों द्वारा इस कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये हैं और वह पुनः परीक्षा देना चाहते हैं तो इस अतिरिक्त अवसर का उपयोग कर सकेंगे।।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

पिथौरागढ़  पुलिस अधीक्षक अध्यक्ष चयन समिति, भर्ती केंद्र पिथौरागढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी संवर्ग के पदों पर भर्ती केंद्र पुलिस लाइन, पिथौरागढ़ में दिनांक 15 मई 2022 से 19 जून 2022 तक शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा कराई गई थी। इस दक्षता परीक्षा में अनुपस्थिति अभ्यार्थियों द्वारा इस कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये हैं और वह पुनः परीक्षा देना चाहते हैं तो इस अतिरिक्त अवसर का उपयोग कर सकेंगे।
जिन अभ्यर्थियों द्वारा चिकित्सा, प्रसव काल, चोट या दुर्घटना, कोई अन्य परीक्षा, आवेदन में त्रुटि, दक्षता परीक्षा के दौरान आयी चोट आदि कारणों से निर्धारित तिथि को परीक्षा नहीं दी गई है तो वह अपना फिटनेस प्रमाण पत्र लेकर आएंगे, उन्हें तभी अतिरिक्त अवसर पर सम्मिलित किया जाएगा और जिन अभ्यर्थियों की अतिरिक्त दिवस दिनांक 21 जून, 2022 को शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है, उसी दिन उनकी अन्य कोई परीक्षा निर्धारित है, तो वह उक्त परीक्षा के प्रमाण लेकर दिनांक 23 जून, 2022 को प्रतिभाग कर सकते हैं तथा जिन अभ्यर्थियों की अतिरिक्त दिवस दिनांक 23 जून, 2022 को शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है, उनकी उसी तिथि को अन्य कोई परीक्षा है, तो वह प्रमाण सहित दिनांक 21 जून, 2022 को परीक्षा में प्रतिभाग कर सकते हैं। संबंधित अभ्यार्थी आयोग द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र व नवीनतम 02 ( दो ) पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटोग्राफ एवं समस्त आवश्यक प्रपत्र ( मूल रूप में ) के साथ निर्धारित दिनांक 21 व 23 जून, 2022 को पुलिस लाईन, पिथौरागढ़ में प्रातः 7:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Share This News