FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तबलीगी जमात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

नई दिल्ली  देशभर में कोरोना वायरस  को फैलाने वाले मौलाना साद का क्वारंटाइन का वक्त खत्म हो गया है। दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तबलीगी जमात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मौलाना साद के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 304 के तहत FIR दर्ज की गई है।मौलाना साद की वजह से ही तबलीगी जमात के लोगों ने देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर कोरोना वायरस का संक्रमण फैला दिया था।  पुलिस ने मौलाना साद को  नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने के लिए कहा था।लेकिन मौलाना ने खुद को क्वारंटाइन करने के बात कहकर सामने आने से मना कर दिया था। साथ ही नोटिस के जवाब में बताया था कि मरकज बंद है इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने रेड करके तबलीगी जमात के मरकज से काफी अहम दस्तावेज बरामद किए है। और उनकी जांच भी की है।अब पुलिस जल्द से जल्द मौलाना साद को गिरफ्तार करना चाहती है ताकि पूरे मामले का जल्द खुलासा हो सके।

Share This News