LatestNewsछत्तीसगढ़

दिशा संस्था द्वारा अपना स्वास्थ्य अपने हाथ पर परिचर्चा संपन्न

 

अरविन्द तिवारी / मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर– “डिवाईन इंडिया सायंस एण्ड स्प्रिचुअल हैप्पीनेस एसोसिएशन-दिशा” की ओर से प्रत्येक महीने कि तरह जनवरी के प्रथम रविवार को “सकारात्मक परिचर्चा” का आयोजन किया गया।इस माह का विषय रहा-“अपना स्वास्थ्य-अपने हाथ”।
इस कार्यक्रम का श्री गणेश प्राणिक हीलर एवं अर्हाटिक योगी श्रीमती सविता तिवारी ने “जूङवें हृदयों पर ध्यान/मेडिटेशन आन ट्यून हर्टस” कराया। उपस्थित सारे लोगों ने अपने-अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर बताया कि निश्चित रुप से अपने हाथ में ही है अपना स्वास्थ्य ।इस विषय पर बोलते हुये प्राणिक हीलर एवं प्रसिद्ध कलाकार पं०उमेश तिवारी ने बताया कि हम अगर अपने को किसी माध्यम से खुश रखें,चिन्ता छोङ चिन्तन को गले लगायें,तो निश्चित रुप से हम स्वयं स्वस्थ रह सकते हैं। संस्था के संस्थापक सचिव आचार्य राजेश तिवारी ने बताया कि आज के भाग दौर के जीवन में भी अगर हम ध्यान,साधना,उपासना और अपने भोजन को सात्विक रखें,तो बिना दवा के भी हम स्वस्थ रह सकते हैं।इस कार्य में प्राणिक हीलिंग का ध्यान एवं गायत्री जप हमें भरपुर सहायता करता है। इस अवसर पर बोलते हुये अभिषेक कुमार उर्फ टिंकु जी ने सबसे प्रकृति आधारित जीवन जीने कि सलाह दिया। श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र,पटना के जुनियर साइंटिस्ट मास्टर प्रबोध तिवारी ने बताया कि हम कुछ भी सोचें,कुछ भी बोलें या कुछ भी करें वह विज्ञान एवं प्रकृति के कसौटी पर खङा उतरना चाहिए,तभी हम बिना दवा के भी स्वस्थ रह सकते हैं।फारेवर कं०के अनुभव वृद्ध श्री जनार्दन प्रसाद गुप्ता जी ने सबसे आयूर्वेद की शरण में आने एवं अंग्रेजी दवा से अधिक से अधिक बचने कि सलाह दिया।
अगले माह का विषय “भोजन और स्वास्थ” रखा गया है।कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करवाने में डा० घनश्याम मिश्रा,ललिता देवी,सारदा देवी,सावित्री देवी,अर्चना मिश्रा,डा: संजिव कुमार,आकाश,जिम्मी,मो०लडन,आयूर्वेद एवं प्रकृति प्रचारक मि० रमेश तिवारी एवं प्रो०मुकेश तिवारी का रहा।

Share This News