देहरादून, सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 17 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।
राज्य में आज कोरोना के कुल 17 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344459 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 26 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330730 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
देहरादून।रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 17 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 01 , नैनीताल जिले से 04, उधमसिंह नगर से 02
, पौडी से 0, टिहरी से 0, चंपावत से 01 , पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 02, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 02, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344459 मरीजों में से 330730 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6176 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7412 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 141 है। इधर रिकवरी रेट 96.01 प्रतिशत पहुंच गया है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 7,774 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,90,510 हो गई जबकि 306 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,75,434 हुई. (भाषा)
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 92281
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 306 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,75,434 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 92,281 हो गई, जो कि कुल मामलों का 0. 27 फीसदी है। यह संख्या पिछले 560 दिन में सबसे कम है

