देहरादून 16 दिसंबर पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों की बैठक।
देहरादून 16 दिसंबर पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों की बैठक।

रिपोर्टर – दीपक भारद्वाज
उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस की होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई तथा कार्यकर्ताओं को रैली सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया। गौरतलब है कि 16 दिसंबर को इस विशाल रैली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उत्तराखंड के सह प्रभारी दीपिका पांडे प्रतिभाग करने पहुंच रहे हैं वहीं प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह , गणेश गोदियाल, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।जिसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारी में लगे हुए।

