दो सूत्रीय मांगों को लेकर ग्यारवें दिन भी पव्वाधार संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहा…

न्यूज होम लाइव के लिए किशन पाठक की रिर्पोट:-
गंगोलीहाट में रविवार को भी पव्वाधार संघर्ष समिति का दो सूत्रीय मांगो पव्वाधार नैनी -जागेश्वर मोटर मार्ग का निर्माण तथा राजकीय इंटर कॉलेज पव्वाधार में विज्ञान विषय की कक्षाएं संचालित किए जाने को लेकर आंदोलन जारी रहा। आज धरने में बैठने वालो में डिगर सिंह, उमेश सिंह, जीत राम, दीपक कुमार बैठे थे। समर्थन में सुरेश चंद्र, नवीन सिंह, सुंदर राम, संजय बिष्ट, मनोज कुमार, संतोष कुमार, सचिन भारती, महिपाल सिंह, गोविन्द खाती, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।

