FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्ली

धारा 144 के विरोध में किसानों ने यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर लगाई धारा 288…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क …

नई दिल्ली   नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये 3 केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सहित दर्जनभर राज्यों के किसानों का आंदोलन लगातार 6वें दिन भी जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसानों का कहना है कि संविधान लोगों के द्वारा लोगों के लिए हैं मगर अब कॉरपोरेट इस कदर हावी हो रहे हैं कि नियम कॉरपोरेट के द्वारा कॉरपोरेट के लिए बनाया जा रहा है। इस दौरान हम जैसे किसानों का शोषण हो रहा है। इस बीच यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर शासन/प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाये जाने के बाद सोमवार को किसानों ने गाजियाबाद के यूपी गेट पर किसान यूनियन की धारा 288 लगा दी है। भारतीय किसान यूनियन ने यहाँ चेतावनी का बैनर लगा दिया। बैनर पर लिखा है, ‘धारा 288 लागू है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि पुलिस ने धारा 144 लगाकर हमें प्रतिबंधित करने की कोशिश की है, तो हमने धारा 288 लगाकर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। अब हम उनकी सीमा में नहीं जाएंगे और उन्हें अपनी सीमा में नहीं आने देंगे। यानी दिल्ली यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के अलावा किसी का भी प्रवेश वर्जित है। सिर्फ किसान ही इस क्षेत्र में आ सकते हैं। तो दूसरी तरफ एक सीमा रेखा खींच दी गई है। दिल्ली से किसी को भी इस सीमा को पार करने की अनुमति नहीं है।

Share This News