नगर के भट्टीगॉव वार्ड कन्नैगेर में पानी के लिए हाहा कार।

न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल।
बेरीनाग नगर के भट्टीगॉव वार्ड में हफ्ते में एक बार गाड़ी से पानी बाटा जा रहा हैं ।पानी जल संस्थान द्वारा रविवार को तीसरे दिन कन्नैगेर में जल संस्थान की ओर से आई पानी गाडी भट्टीगॉव कन्नैगेर में महिलाओं ने कहा 2 बर्तन में पानी मिल रहा हैं! वही कन्नैगेर में दो नोले एक धारा है। इन स्रोत में पानी बहुत कम हैं! इन नोलो धारो में कन्नैगेर के लोग रात दिन पानी के नम्बर के हिसाब से पानी भरने में मजबूर है। कभी कभी तो लडाई भी हो जाती है। वही कन्नैगेर के महिलाओं ने कहा की हमारे द्वारा कई भार विभाग को सूचना भी दे दी गई है। महिलाओं को कहना हैं पुराने पाइप लाइन में पानी तो चलता हैं मगर अनुसूचित जाति के मोहल्ले में करीब 5 सालो से अनुसूचित परिवार को इस पानी का लाभ नहीं हो पा रहा है।महिलाओं ने बताया कि अगर जल्दी से जल्दी पुरानी पाईप लाइनों का मरम्मत कर के पानी नहीं आया तो उग्र आन्दोलन किया जायेगा।कन्नैगेर की महिलाये मालती देवी, पुष्पा देवी, भागुली देवी, मन्जू देवी, धनुली देवी, मुन्नी देवी, मधुली देवी, नीमा देवी, मन्जू देवी आदि कई लोगों का कहना हैं की जल्द से जल्द पुरानी पाईप लाईन में पानी चलाया जाय! वही जल संस्थान के अवर अभियंता से सम्पर्क करने की कोशिश की तो बीएसनलएल में नेटवर्क नहीं होने से सम्पर्क नहीं हो पाया।

