नगर निगम की सफाई व्यवस्था की खुली पोल
न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पांडे
रूद्रपुर-आज जो शुरू हुई वर्षा ने नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की पोल खोल दी है। नगर के तमाम क्षेत्रों में नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों एवं घरों के भीतर जा घुसा। नालियों का कचरा वर्षा के पानी के साथ सड़कों पर बहने लगा। निगम द्वारा पिछले कई दिनों द्वारा पिछले कई दिनों से सभी वार्डों में नालों व नालियों की तली झाड़ सफाई कराये जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था और निगम प्रशासन द्वारा वर्षा से पूर्व सफाई अभियान पूरा कर लेने के दावे भी किये गये लेकिन मानसून से पूर्व आज हुई वर्षा ने निगम के दावों को खोलकर सामने रख दिया। नगर के सभी 40 वार्डों में वर्षा से जगह जगह जलभराव की स्थिति हो गयी है। यदि निगम के दावे में दम होता तो नाले नालियों से वर्षा का पानी निकलता और जलभराव की स्थिति पैदा नहीं होती।

