नगर पंचायत बेरीनाग सभासदों ने अपने अपने क्षेत्रो मे मास्क बाटे।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ कैलाश चन्याल की रिर्पोट:-
बेरीनाग (पिथौरागढ) लाॅकडाउन के दौरान नगर पंचायत के सातो वार्डो के सभासदों ने घर घर जा कर माउथ मास्क बाटने शुरू कर दिये है। नगर पंचायत से सभासदों को पहली बार दो सौ माउथ मास्क जनता को बाटने के लिए मिले है। लेकिन हजारो की संख्या वाले की हर वार्ड मे दो सौ मास्को से कैसे काम चलेगा यह सोचने को मजबूर करता है। नगर के शहीद चौक वार्ड में सभासद डीएल शाह ने अपने वार्ड के हर सदस्यों सहित रास्ते दुकानों में एवं जो बिना मास्क के दिख रहे थे लोगों को सभासद ने मास्क वितरण किये। और लोगों से कहा अगर जरूरी काम से घर से निकलना हो या भीड़ जैसी जगह में जाना हो तो एक मीटर की दूरी और माउथ मास्क जरूरी उपयोग करे। भट्टीगॉव वार्ड, बना वार्ड, खितौली वार्ड के सभासदों को दो सौं माउथ मास्क जनता में बाटने को दिए गये ,जो की हर वार्डो में बाटे जा रहे हैं। नगर पंचायत के सभी सभासदो ने माउथ मास्क बाटते समय अपने अपने क्षेत्रो में कोरोना से बचने के लिए अपने अपने वार्डो में सभी लोगो से कोरोना से निजात पाने के लिए कहा अपने घरों से तभी बाहर निकले जब जरूरी काम हो , और अपने घर में साफ सफाई से रहने और टाइम टाइम में हाथ धोने के निर्देश दिए गये और हर वार्ड में जो गरीब मजदूर हैं उनके नाम लिख कर सरकार से सहायता दिलाने की माँग की।

