नगर में लीकेज होने से सड़क में बह रहा पानी.

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…
बेरीनाग । नगर में लीकेज होने से सड़क में बह रहा पानी
बेरीनाग नगर में कई इलाकों में पेयजल की किल्लत से लोग परेशान हैं वहीं जल संस्थान की लापरवाही से नगर के गणेश चौक में लीकेज होने से दिनभर पानी सड़क में बह रहा है ।स्थानीय लोगों ने बताया कि नल में लीकेज होने के कारण पानी सड़क पर बहता रहता है विभाग को सूचना देने के बाद भी लीकेज को ठीक नहीं किया गया है । पानी लीकेज होने कई घरों में पेयजल की आपूर्ति नही हो रहीं है। लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र लीकेज ठीक करने की मांग की।

