FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

नयी सरकार, नयी उम्मीद…….

नयी सरकार, नयी उम्मीद….

न्यूज होम लाइव के लिए प्रेम प्रकाश उपाध्याय “नेचुरल” की रिर्पोट:-


पिथौरागढ। इक्कीस बरस के उत्तराखंड के बारहवीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का चमकता चेहरा राज्यवासियों की उम्मीद की एक रोशनी हैं। बेरोजगारी, पीने का पानी की समस्या,जंगली जानवरों से डरी-सहमी जान,स्वास्थ्य, शिक्षा से ही उपजी प्लायन उत्तराखंड को जकड़े हैं। सरकार को ये घेरा तोडना होगा। नई सरकार से लोंगो को नई उम्मीदें हैं। विखरी ताकतें, हुनरमंदो को एक करना होगा। आशा भरी निगाहों से टकटकी लगाए लोग सरकार को देख रहे हैं। सरकार आएगी तो ऐसा होगा सरकार आएगी तो वैसा होगा। अब तो सरकार प्रकट हो गयी। सरकार को भी आम जनमानस की भावना के अनुरूप के नज़दीक तक तो पहुचना होगा। राजा, सबका साँजा। राज्य के हित में मूलभूत सुविधाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर का निवेश करना होगा। इसी पर युवा हो चुके उत्तराखंड को लगातार आगे बड़ने की प्रेरणा मिल सकें। देवभूमि,प्राकृतिक संसाधनों की भरमार,पर्यटन,तीर्थाटन, साहसिक क्रीड़ा, योग,आध्यात्म,आयुष, जड़ी-बूटी पर बहुत काम करने की जरूरत हैं। हमारा राज्य सही हाथों में पड़ने से देश को भी विकास का रास्ता दिखा सकने का सामर्थ्य रखता है। बशर्ते कि हम दिग्भ्रमित ना हो। राज्य स्थापना के समय से ही आज तक लोगों की जुवान में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी का नाम बड़े ही आदर व सम्मान से लिया जाता हैं। जिसका मुख्य कारण हैं राज्य के प्रति उनके द्वारा किया गया ईमानदार प्रयास। कामचलाऊ, बबालटलाई दृष्टिकोण न तो उत्तराखंड को भविष्य के लिए तैयार कर सकता है और न ही इसको थामे रखने वालों की कोई छाप पड़ सकती हैं। राज्य आंदोलनकारी होने के नाते अभी तक मैने भी सपने जिंदा रखें है। ये अलग बात हैं हर बार की तरह ये मार दिए जाते है। लेकिन फिर ये ज़िन्दा हो जाते है कि इस बार नही मारा जाऊंगा करके। सरकार उम्मीदों को पंख लगाय। फिर एक बार हम हिमालय की तरह उठ-ख़ड़े हो-साफ,स्वच्छ,अविरल और स्थायी।

 

Share This News