FEATUREDLatestNewsराजस्थान

नारनौल (हरियाणा ) की बेटी उदिता जी का हरियाणा सिविल सर्विस (ज्यूडिसियल )में चयन हुआ


नारनौल,(हरियाणा ) 4 फरवरी,2020(राजेश कुमार शर्मा ‘
पुरानी सराय की रेजीडेंट उदिता जी का आज 4 फरवरी 2020 को हरियाणा सिविल सर्विस (ज्यूडिशियल) में चयन हुआ है। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आज जारी किए गए परिणाम में उनका नाम आने पर शहर वासियों में खुशी की लहर है।
उदिता सुपुत्री श्री रामदास जी फिलहाल फरीदाबाद में रह रही है। उदिता ने रघुनाथ पुरा स्थित केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की तथा साथ ही ज्यूडिशियल के लिए तैयारी की। आज उन्हें इस मेहनत का फल मिला है। उदिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व भाई को दिया है। उदिता के पिता श्री रामदास जी आयकर विभाग से आयकर अधिकारी के तौर पर लगभग एक साल पहले ही फरीदाबाद से सेवानिवृîा हुए थे जिन्हें विज्ञान भवन में तत्कालीन विîा मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया था। साथ ही उन्होंने आयकर पर कई किताबें भी लिखी हैं।

Share This News