FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandअल्मोड़ादिल्ली

निजामुद्दीन मरकत दिल्ली में तबलीगी हेतु रानीखेत से 4 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया, सभी चार व्यक्तियों को 14 दिन हेतु होम क्वारेनटीन किया

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

अल्मोड़ा / दिल्ली के निजामुद्दीन मरकत में अल्मोड़ा से भी चार लोगों ने मरकत में शिरकत  की। प्रशासन ने सभी को चिह्नित कर लिया है और फिलहाल इन लोगो को क्वारेनटीन कर दिया है। यह सभी लोग रानीखेत के है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया 14 मार्च को निजामुद्दीन मरकत नई दिल्ली में तबलीगी हेतु जनपद के रानीखेत से 4 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी चार व्यक्तियों को 14 दिन हेतु होम क्वारेनटीन किया गया जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त सभी व्यक्तियों में कोरोना से सम्बन्धित कोई लक्षण नहीं पाये गये।आज दोबारा सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सभी व्यक्तिय स्वस्थ पाये गये सभी को ऐहतियातन टीआरएच रानीखेत में 14 दिन के संस्थागत क्वारेनटीन किया गया है।

Share This News