निर्वाचन कार्य के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु तैनात किये गये कार्मिकों का तृतीय रैंडमार्इजेशन …
न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह
बागेश्वर… लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के सफल संचालन हेतु आज एन0आर्इ0सी0 कलैक्ट्रेट में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये सामान्य प्रेक्षक लोचन सेहरा के निर्देशन में निर्वाचन कार्य के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु तैनात किये गये कार्मिकों का तृतीय रैंडमार्इजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में किया गया।
इस दौरान जनपद बागेश्वर के कुल 370 पोलिंग बूथों के सापेक्ष तैनात की गयी समस्त पोलिंग पार्टियों का रैंडमार्इजेशन किया गया। जिसमें से विधानसभा कपकोट के लिए 186 पोलिंग पार्टियॉ एवं विधानसभा बागेश्वर के लिए 184 पोलिंग पार्टियों समेत दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 19-19 रिजर्व पोलिंग पार्टियॉ सम्मलित है। इस प्रकार बागेश्वर क्षेत्र के लिए कुल 203 एवं कपकोट क्षेत्र के लिए 205 पोलिंग पार्टियों का रैंडमार्इजेशन सम्पन्न हुआ।
रैंडोमाइजेशन के दौरान अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, नोडल अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, वरिष्ठ सूचना विज्ञान अधिकारी चन्दन सिंह भाकुनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश कुमार जगरिया आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

