नौकरशाही को दबाव में लेकर काम कर रही हैं सरकार: कुंजवाल
पिथौरागढ़। न्यूज लाईव के लिए शेखर जोशी की रिपोंट ।
—————————————————————
पिथौरागढ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश सरकार पर नौकरशाही को दबाव में लेकर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नौकरशाही पर दबाव में आकर काम करने का आरोप भी लगाया है।
जिला मुख्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में कुंजवाल ने प्रदेश सरकार और नौकरशाही पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने पिथौरागढ़ के पुलिस प्रशासन पर सबसे अधिक दबाव में आकर काम करने का आरोप लगाया। कुंजवाल ने सरकार के नौकरशाही पर दबाव बनाकर और नौकरशाही के दबाव में आकर काम करने को प्रजातंत्र के लिए घातक बताया। कहा कि धारचूला ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद में सरकार के दवाब के बाद भाजपा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस संरक्षण में रखा गया है। कहा जिनमें दो-दो थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सरकार पर तानाशाह के रूप में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों की राय लिए बिना ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में मिलाने का निर्णय लेकर सरकार जनभावनाओं के साथ खेल रही है।
—————————–
सरकार के दबाव में की गई रांथी के जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता खत्म :—
कुंजवाल ने कहा कि रांथी क्षेत्र पंचायत सदस्य की सदस्यता सरकार के दबाव में खत्म की गई है। उन्होंने कहा कि रांथी क्षेत्र पंचायत सदस्य मान सिंह ने दो साल पूर्व ही वन पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। कहा कि इस्तीफे की फाइल को दो सालों से विभाग में दबाए रखा गया।
——————————-
घोटालों को लेकर राजनीति करना ठीक नहीं :—
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उच्च पदों पर बैठे नेताओं का घोटालों को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाकर राजनीति करना ठीक नहीं है। कहा कि प्रदेश में सभी सरकारों के कार्यकाला में घोटालों की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि एक बार राज्य गठन से लेकर वर्तमान तक हुए सभी घोटालों की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कारवाई होनी जरूरी है। इस मौके परनगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूरन बिष्ट, दीपक लुंठी, दीपक तिवारी, त्रिलोक महर, चंद्रशेखर मखौलिया, केदार लुंठी, मनोज ठकुराठी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
———————-