FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

नौ साल बाद भी नही बन पाया अस्कोट विद्युत सब-स्टेशन, टैस्टिंग के बावजूद चार माह से बना है शो-पीस।

अस्कोट से न्यूज होम लाइव के लिए महेश पाल की रिर्पोट

नौ साल बाद भी नही बन पाया अस्कोट विद्युत सब-स्टेशन

 

 2012 मे स्वीकृत सब-स्टेशन भूमी विवाद के चलते 2021 मे बन कर तैयार 

 

टैस्टिंग के बावजूद चार माह से बना है शो-पीस 

अस्कोट और उसके आस पास लगे गांवो और कस्बों को विजली कटौती और बार बार आने वाली दिक्कतो से निजात दिलाने के उद्देश्य से यहां सब-स्टेशन प्रस्तावित हुआ।विभाग ने भूमी चयन कर अधिग्रहण की औपचारिकता भी 2014 के मध्य तक पूर्ण कर ली गयी थी।कभी बजट की कमी और सरकारी हीलाहवाली के चलते इसे अपने मूर्त रुप मे आने मे पूरे नौ वर्ष लग गये।

फरवरी 2021 मे तैयार सब-स्टेशन अपनी टैंस्टिंग भी पूरी कर चुका है लेकिन इसका लाभ अभी भी जनता को नही मिल पा रहा है जिससे यहां विजली कटौती बहुत बड़ी समस्या बनी हुयी है।इस सब-स्टेशन के चालू होने से करीब तीस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।बार बार विजली कटौती से कोविड सेंटरो और होम आइसोलेशन मे रह रहे कोरोना संदिग्धों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र की जनता द्वारा विभाग को बार बार कहने पर भी कोई कार्यवाही ना होने से आक्रोसित है।

राजीव चक्रवर्ती (एसई यूपीसीएल पिथौरागढ़)

सैंकेण्डरी निर्माण यूनिट द्वारा कार्य पूर्ण कर लिया गया है और कुछ औपचारिक टैस्टिंग होनी शेष हैं जिसके बाद विभाग के सुपूर्द होते ही इससे सप्लाई चालू कर दी जायेगी

 

विशन सिह चुफाल(क्षेत्रीय विधायक/केबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार)

मामला मेरे संज्ञान मे आते ही विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।विभागीय औपचारिकताऐं पूर्ण होते ही सब-स्टेशन सीघ्र चालू कर जनता को लाभ मिलना शुरु हो जायेगा।

Share This News