FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदिल्लीराज्य

पत्रकारों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में शामिल करने की सिफारिश।

पत्रकारों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में शामिल करने की सिफारिश

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

नई दिल्ली,  भारतीय प्रेस परिषद ने अपनी पूर्व की सिफारिश दोहराते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से पत्रकारों को कोरोना योद्धा की श्रेणी में शामिल करने और उन्हें बीमा कवर देने की मांग की है। एक बयान में प्रिंट मीडिया निकाय ने ओडिशा, बिहार और मध्य प्रदेश की सरकारों की सराहना की है। तीनों राज्य सरकारों ने पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति का वर्कर मानते हुए उनके लिए वित्तीय सहायता की पेशकश की है। भारतीय प्रेस परिषद ने केंद्र और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों से पत्रकारों का बीमा और उन्हें कोविड योद्धा श्रेणी में शामिल करने के संबंध में अपनी सिफारिश दोहराई है। पिछले वर्ष सितंबर में की गई अपनी सिफारिश दोहराते हुए परिषद ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार से हरियाणा सरकार द्वारा तैयार की गई
नीति की तर्ज पर पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना तैयार करने और लागू करने का आग्रह किया है।

Share This News