पर्वतीय टैक्सी यूनियन से जुड़े संगठन ने ब्रहस्पतिवार को टैक्सीयो के पहिए जाम

न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग पर्वतीय टैक्सी यूनियन से जुड़े संगठन ने ब्रहस्पतिवार को टैक्सीयो के पहिए जाम कर अपना विरोध जता दिया है ।गौरतलब है की सड़क हादसे में ओवर स्पीड को जिम्मेदार मानते हुए शासन स्तर से सभी टैक्सियों में गति नियंत्रक लगाए जाने के निर्देश दिए गए है । टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनीष शाह और अशोक पंत ने बताया कि ₹2000 के लागत वाले गति नियंत्रक को 6 से 10 हजार रुपए में लगाने के लिए आरटीओ स्तर से बाध्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं गति नियंत्रक लगाए जाने के बाद पहाड़ों में न तो टैक्सी ठीक से स्टार्ट हो पा रही है और ना चढ़ाई पर गति पकड़ पा रही है ।अक्सर चढ़ाई पर धुवां देने के बाद बंद हो रही है। इसे लगाए जाने के बाद टैक्सी के फ्यूल पंप में खराबी आ रही है।
उन्होंने कहा कि गति नियंत्रक को नए वाहनों में रजिस्ट्रेशन के समय लगाया जाना व्यवहारिक होगा, जबकि पुराने वाहनों में इस को जबरदस्ती थोपना कतई उचित नहीं है।
इस मौके पर नागदेव टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनिष शाह, अशोक पन्त, सोहन सिंह रावत, राजेन्द्र पन्त, भास्कर कुमार, गंगा प्रसाद, नारायण कार्की, पप्पू कार्की आदि मौजूद थे! ।

