FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पाताल भुवनेश्वर गुफा भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार के दिशा निर्देशो के बाद खोली जायेगी…नीलम भण्डारी,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

गंगोलीहाट। भारतीय पुरात्ततव विभाग ने संक्रमण की दूसरी लहर के बाद  प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा को भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए 16 जून से खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम भण्डारी ने बताया कि केन्द्र सरकार से तो गुफा को खोले जाने के निर्देश दिये है लेकिन राज्य सरकार ने अभी तक कोई दिशा निर्देश नही मिल पाये है।  जिस कारण  गंगोलीहाट  पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अभी और इन्तजार करना होगा।क्योकि   कोविड-19 के इस दौर में  श्रद्धालुओं के लिए राज्य सरकार के ही गाइड लाइन का पालन किया जाता है।  पाताल भुवनेश्वर  मंदिर समिति के अध्यक्ष नीलम सिंह भंडारी के अनुसार पुरातत्व विभाग से गुफा खोलने को लेकर आदेश मिल चुका है । लेकिन गुफा राज्य सरकार के दिशा निर्देश के बाद ही खोली जायेगी।

Share This News