पाताल भुवनेश्वर गुफा 31 मई तक बंद।
पाताल भुवनेश्वर गुफा 31 मई तक बंद

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट। पाताल भुवनेश्वर गुफा को एक बार फिर 31 मई तक बंद कर दिया है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते पूर्व में केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने 15 मई तक बंद करने का आदेश दिया था। एक बार और नया आदेश जारी कर 31 मई तक गुफा को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। पाताल
भुवनेश्वर गुफा जिले का प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में देश सहित विदेश से भी पर्यटक पहुंचते हैं। कोरोना वायरस को लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग ने पाताल भुवनेश्वर गुफा को बंद करने के
निर्देश दे दिए हैं।

