FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ में 11 वर्षीय किशोरी को गुलदार ने मार डाला।

चंडाक के छाना क्षेत्र की है घटना, देर शाम घास काटकर घर लौट रही थी किशोरी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम..

पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के छाना गांव में एक 11 वर्षीय किशोरी को गुलदार ने मार डाला। किशोरी देर शाम घास काट कर महिलाओं के साथ वापस घर लौट रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर गुलदार किशोरी को झपट्टा मारकर उठा ले गया। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार किशोरी को छोड़ कर भाग गया।घटना शाम छह बजे की बतायी जा रही है। करिश्मा पुत्री धर्मेन्द्र राम परिवार के अन्य महिलाओं के साथ गांव के समीप ही घास काटकर वापस घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में महिलाओं के साथ साथ बीच में चल रही किशोरी पर गुलदार ने हमला कर उठा कर भाग गया । साथ चल रही महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार किशोरी को घटनास्थल से करीब दस मीटर दूरी पर छोड़ गया । जब महिलाये किशोरी के पास पहुची तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बता दे पिथौरागढ में तीन दिनो में गुलदार दो लोगो को मौत के घाट उतार चुका है।

Share This News