पिथौरागढ़ में 6 साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला।
पिथौरागढ़ में 6 साल की बच्ची को गुलदार ने मार डाला।


न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी।
पिथौरागढ़। बजेटी के पाटा क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने बच्ची की खोजबीन के लिए क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया,
करीब आठ बजे के आसपास पाटा निवासी मानसी पुत्री पुष्कर राम अपने घर से बाहर आ रही थी। बच्ची ने जैसे ही दरवाजा खोला तो गुलदार ने झपट्टा मारा और बच्ची को अपने साथ उठा ले गया। बच्ची की चीख पुकार सुन परिजन भी गुलदार के पीछे भागे, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीण व वन विभाग की टीम मासूम की खोजबीन में रातभर जुटे रहे। आज सुबह तीन बजे उसका शव बरामद हुआ।
बता दें कि रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे। रातभर गांव के लोग बच्ची को ढूंढने रहे। आज तबके तीन बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बच्ची का शव झाङियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

