FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान से स्वच्छ भारत-हरित भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

स्वच्छ गांव-हरित गांव का हुआ शुभारंभ।

एनएचएल नेटवर्क:-

पिथौरागढ ।नेहरु युवा केंद्र, पिथौरागढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान से स्वच्छ भारत-हरित भारत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मानस अकैडमी, बिन में किया गया जिसके अंतर्गत युवाओं हेतु विषय विशेषज्ञों के द्वारा व्याख्यान दिये गये। सर्वप्रथम डॉ अशोक पंत निदेशक मानस एकेडमी ने युवाओं को जल संरक्षण, मृदा अपरदन, वृक्षन्मूलन एवं स्वच्छ गांव एवं हरित गांव की विशेषताएं बताई तथा युवाओं को आगे बढ़ अपने-अपने ग्राम सभाओं में इस अभियान को ले जाने का आवाहन किया अजय ओली राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता ने युवाओं को गर्मियों के दौरान होने वाले जल संकट के बारे में अवगत कराया तथा वर्षाजल संरक्षण हेतु आवाहन किया। डॉ0 पितांबर अवस्थी सामाजिक कार्यकर्ता ने पिथौरागढ़ के प्राकृतिक जल स्रोत की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डाला एवं युवाओं को धारे एवं नौले को स्वच्छ रखने के लिए शपथ भी दिलवाई। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित सिंह बिष्ट ने विभिन्न वर्षा जल संचयन तकनीकों के बारे में युवाओं को अवगत कराया तथा नेहरु युवा केंद्र से जुड़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। अंत में जिला युवा अधिकारी ध्रुव डोगरा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से देश में विभिन्न राज्यों में वर्षा जल संकट के बारे में युवाओं को अवगत कराया तथा वर्षा जल संरक्षण की विभिन्न तकनीकें बताई। अंत में युवाओं के लिए पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान क्रमशः कुमारी दिव्या रावल, कुमारी दीक्षा भट्ट एवं कुमारी सुमन ने प्राप्त किया।

Share This News