FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsppदिल्लीराज्य

पीएम मोदी आज रहेंगे बंगाल और आसाम दौरे पर

पीएम मोदी आज रहेंगे बंगाल और आसाम दौरे पर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्यों बंगाल और असम दौरे पर जा रहे हैं , इन दोनों ही राज्यों में पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। आसाम और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव करीब हैं, ऐसे में पीएम मोदी का ये दौरा अहम माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पीएम मोदी एक रैली को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी पहले आसाम में सोनितपुर में दो अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे और साथ ही ‘असोम माला’ कार्यक्रम लॉन्च करेंगे , यह कार्यक्रम राज्य के हाइवे और जिलों को जोड़ने वाली सड़कों को लेकर है। इससे पहले वे हल्दिया में शाम के चार बजे एक जनसभा को संबोधित कर 04:45 बजे हल्दिया में ही कई मुख्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के मुताबिक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजा गया है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। पीएम मोदी आसाम में जिन दो अस्पतालों के निर्माण का शिलान्यास करेंगे. ये दो अस्पताल बिश्वनाथ और चराईदेव में बनाये जायेंगे।

Share This News