पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बेरीनाग में दीप प्रज्वलित कर बांटी मिष्ठान, कई गणमान्य रहे मौजूद।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग के खेल मैदान में एक भव्य दीप प्रज्वलन एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री की दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य तथा गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक पंत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, तहसीलदार बेरीनाग दयाल मिश्रा, बीडीओ नवीन चन्द्र तिवारी, प्रधानाचार्य धनी राम ग्वासिकोटी, मंडल अध्यक्ष बेरीनाग त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य दीपक नेवलिया, जिला मंत्री इन्द्र धानिक और रानीखेत सह प्रभारी करम राम उपस्थित रहे।
इसके अलावा सभासद राजेन्द्र पाठक, सभासद भवानी प्रसाद टम्टा, जिला पंचायत सदस्य (उडियारी) लक्ष्मण सिंह कार्की, नरेंद्र रोतेला, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, युवा नेता सुरेन्द्र कुमार, युवा नेता दिनेश आर्या, रिंकू नैनवाल, धीरज पंत, दिव्यांशु पंत, मिथुन भारती, पर्यावरण पर्यवेक्षक गौरव रावत, सुभाष राम, प्रकाश राम, मनोज कुमार और निखिल पंत सहित समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई।

