पुरी शंकराचार्य संगठन ने मनाया जानकी महोत्सव
पुरी शंकराचार्य संगठन ने मनाया जानकी महोत्सव

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – एक समय जनक जी के राज्य में वर्षा नहीं हो रही थी तब ऋषियों ने उन्हें खेत में स्वयं हल चलाने की सलाह दी। राजा ने सोने के हल से जैसे ही खेत को स्पर्श किया , घनघोर वर्षा प्रारंभ हो गयी। उसी खेत में फिर धरती से माता सीता प्रगट हुई जिनका लालन पालन जनक जी ने किया। राजा जनक के द्वारा लालन पालन किये जाने के कारण ही माता सीता का नाम जानकी प्रचलित हुआ।
उक्त बातें पीठ परिषद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष आचार्य झम्मन शास्त्री ने जानकी जयंती महोत्सव में आदित्यवाहिनी – आनंदवाहिनी के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदाधिकारियों को आनलाइन संबोधित करते हुये कही। यह महोत्सव ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य महाभाग की अनुप्रेरणा एवं गुरुदेव के आशीर्वाद से आनलाइन मनाया गया। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ विविध वक्ताओं ने अपने बहुमूल्य भाव व्यक्त किया। कार्यक्रम में आनन्दवाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रो० इंदिरा झा ने कार्यक्रम से जुड़े सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुये भगवान जगन्नाथ से कार्यक्रम के सफलता की कामना की। वहीं हृषीकेश ब्रह्मचारी जी ने अपने उद्बोधन में माता सीता के भावों को विस्तार पूर्वक चित्रित किया। इसी कड़ी में श्रीमति सीमा तिवारी , श्रीमति सुधा शर्मा , श्रीमति नीलम झा , श्रीमती रश्मि देव , गीता सुब्रमण्यम , हिना देसाई , गौरी कुलकर्णी , मीनू गुप्ता , मीनू शर्मा , अन्नू भारद्वाज , राधा दत्ता , बिरोजा पन्डा , मंजू शर्मा , गोकृति तिवारी , ज्योति मिश्रा , अस्मिता भंडारी , निहारिका झा , उषा मिश्र , नीरज शर्मा , चिन्मयी , मीना सलूजा , डाॅ सुनंदा , सुभद्रा रंगा , डॉ संगीता वर्मा , मनीषा सोनभद्र , शोभा पराशर , गौरी कुलकर्णी , उषा गुप्ता एवं नीलम झा सहित कई वक्ताओ ने सीता अवतरण से संदर्भित अपने ओजस्वी विचार रखे। रश्मि देव के जयघोष एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ । इससे पूर्व डाॅ० इंदिरा झा ने माता जानकी की चित्र पर माल्यार्पण द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान गोपा चटर्जी ने मंगलाचरण की प्रस्तुति के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के मध्य में सृष्टि फाउंडेशन दरभंगा के संस्थापक जयप्रकाश पाठक ने जगत जननी माता जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये माता जानकी के जीवन चरित्र पर केंद्रित नृत्य नाटिका के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जिसमें सृष्टि संस्थान के वरिष्ठ छात्रा स्पृहा झा ने माता सीता के वनवास में बिताये गृहस्थ जीवन की जीवंत प्रस्तुति के साथ माता सीता के जंगल में अपने पति मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के साथ जंगल में अन्य जीव जन्तु , पशु पक्षी से प्रेम के साथ रहकर खुशी मन से अपना जीवन-यापन को सुखमय बनाया वहीं भगवान श्रीराम की भूमिका में सत्यम झा ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया। इस नृत्य नाटिका के बाद सीता तत्व विमर्श पर भारत भूषण पाण्डेय ने अपने विचार रखे।

