FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह, धामी के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ।

पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह, धामी के साथ 8 कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून के परेड ग्राउंड में धामी सरकार 2.0 का शपथ ग्रहण समारोह में पुष्कर सिंह धामी की दोबारा ताजपोशी हुई। इस शपथ ग्रहण समारोह में धामी के शपथ ग्रहण करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री के तौर पर आठ विधायकों ने भीौ शपथ ली जिसमें सबसे पहले सतपाल महाराज एवं उनके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इसके पश्चात मसूरी विधानसभा सीट से जीत कर आए गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, आर्य सहित चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य रूप से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हैं. साथ ही साधु संत और शहर के प्रबुद्धजन, आम जनता समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

 

Share This News