पूर्वी चम्पारण : मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में पेड़ की टहनी काटते ही हुआ कत्ल
पूर्वी चम्पारण : मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र में पेड़ की टहनी काटते ही हुआ कत्ल
पटना न्यूज लाईव संवाददाता, सनाउल हक़ चंचल
पूर्वी चंपारण। लोग कितने गुस्से में भरे रहते हैं इसका उदाहरण एक बार फिर से देखने को मिला। महज नीम के डाल के कारण एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जिला के केसरिया थाना क्षेत्र के नयागांव में पेड़ की टहनी काटे जाने को लेकर अधेड़ की हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम नत्थू साह था। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। हत्या का आरोप सालिक साह और शम्भू साह पर लगाया गया है।
जमीन विवाद के कारण हुई हत्या
जानकारी के अनुसार नत्थू साह नीम के पेड़ का एक डाल काट रहा था। तभी सालिक साह और शम्भू साह आये और नत्थू पर लाठी-डंडे से प्रहार कर दिया। इसकी वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि जिस नीम के पेड़ की डाल को नत्थू साह काट रहा था उसी जमीन को लेकर शम्भू से उसका विवाद था।
ड
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर केसरिया थाना की पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।