FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 96वी जयंती के अवसर पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

पिथौरागढ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 96वी जयंती के अवसर पर जिलेभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन, राजनीति दलों, संगठनों व निर्वाचित इकाइयों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सुशासन दिवस मनाया और पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को याद किया। जिला पंचायत ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें जिला पंचायत के कर्मियों और जिपं सदस्यों ने रक्तदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के आव्हान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश आज सुशासन दिवस के मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर रहा है, जिसमें जिला पंचायत ने भी यह पहल की है।

इस मौके पर जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, सदस्य जिपं दिवाकर रावल, निर्मल उप्रेती, विजय खत्री, रमेश खत्री, केशर कुमार, किशन राम, अनिल इमलाल, महेंद्र वल्दिया आदि मौजूद थे।

Share This News