पूर्व प्रधानाचार्य रा.इ.का.बेरीनाग, हरि प्रसाद लोहिया की पत्नी शिक्षिका कमला आर्या का निधन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग। डॉ0 अम्बेडकर आयोजन समिति के अध्यक्ष वह पूर्व प्रधानाचार्य रा.इ.का.बेरीनाग, निवासी जय अम्बा सदन नया बाजार के हरि प्रसाद लोहिया की पत्नी शिक्षिका कमला आर्या का दो हफ़्ते से मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज चल रहा था। शनिवार दोपहर ईलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। शिक्षिका कमला आर्या रा.पू.मा.वि.देवीनगर में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत थी। उनके निधन से क्षेत्र शोक संतृप्त हैं।उनका आकस्मिक निधन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत,अम्बेडकर आयोजन समिति के महासचिव सूरेश टम्टा , डीआर टम्टा, नवीन चंद्र आर्या, गिरजा शंकर टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पन्त, ब्लांक प्रमुख विनिता बाफिला, विधायक मीना गंगोला, पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, गंगा आर्या,। देवकी देवी ,। नीमा देवी, सहित शिक्षक संगठनों ने  अश्रुपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

Share This News