पोखरी भैरँग पेयजल योजना-35 करोड़ 14 लाख की हुई स्वीकृत।
पोखरी भैरँग पेयजल योजना-35 करोड़ 14 लाख की हुई स्वीकृत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गंगोलीहाट विकासखंड की पोखरी भैरंग पंपिंग पेयजल योजना(अनुमानित लागत 35.14 करोड़ रुपया) की भारत सरकार द्वारा आज हुई ऑनलाइन बैठक में स्वीकृत प्रदान कर दी गई है।भेरँग पट्टी क्षेत्र की पेयजल योजना की वर्षो पुरानी मांग पूरी हो गयी है। इस पेयजल योजना बन जाने से क्षेत्र के 40 गांव लाभवान्वित होंगे। इस योजना के स्वीकृति मिलने के वाद क्षेत्रीय लोगो ने विधायक मीना गंगोला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल का आभार जताया है।

